
कोंच-उरई । विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की मंशा के तहत योगी सरकार काम कर रही है। सरकारी स्कूलों में पढने बाले बच्चों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जा रही है ताकि उनकी शिक्षा दीक्षा में किसी तरह का व्यवधान न आ सके। यह बात उन्होंने ब्लॉक कोंच की न्याय पंचायत पनयारा द्वारा बच्चों के जूता मोजा वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।
सरकार की योजनाओं के तहत नि:शुल्क जूता मोजा वितरण कार्यक्रम न्याय पंचायत पनियारा द्वारा संजोया गया। वितरण इलाकाई विधायक मूलचन्द्र निरंजन द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा प्राप्त यूनिफॉर्म, पुस्तकें, जूते मोजे के बारे में बताया कि सरकार की मंशा है कि गरीब बच्चों को भी कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर सुबिधा मुहैया कराना है और सरकार द्वारा यह कार्य बखूबी किया भी जा रहा है। अभिभावकों को भी चाहिये कि वे अपने पाल्यों के पंजीकरण इन सरकारी स्कूलों में करा कर उन्हें अच्छी शिक्षा दिलायें ताकि वे भी पढ लिख कर देश और समाज के लिये कुछ उल्लेखनीय कर सकें। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अजितकुमार यादव, ग्राम प्रधान पनियारा अरविंद निरंजन, एनपीआरसी संध्या श्रीवास्तव, उदयभानु सिंह, सरिता वर्मा, सीमा गुप्ता आदि प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र गुप्ता जीतू विरगुवां ने किया।







Leave a comment