कोंच-उरई । सीओ कोंच रुक्मिणी वर्मा ने बुधवार को अपने दफ्तर में अधीनस्थों की क्लास लगाई और अपराधों पर रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सर्किल के दो थानों कैलिया और नदीगांव थानों के अपराधों की समीक्षा की और कमोवेश संतुष्टिï जताई। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र पिटारे के लिये थानेदारों को लंबा करते हुये इनकी संख्या सामान्य स्तर तक लाने की कड़ी हिदायत दी। सर्दी के मौसम के दृष्टिïगत उन्होंने गश्त और पिकेट बढाने पर खासा जोर दिया।

बुधवार को सीओ कोंच रुक्मिणी वर्मा ने सर्किल के दो थानों कैलिया इौर नदीगांव के थानेदारों और थाना प्रभारियों की कक्षा लगाई और उन्हें क्राइम कंट्रोल की घुट्टी पिलाते हुये विंदुवार अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे पहला काम है अनुशासित ढंग से रह कर अपना काम करना और सकारात्मक परिणाम हासिल करना। उन्होंने कहा कि अपने दिये गये काम के प्रति पूरी तरह से सचेष्टï रहें, ऐसा करके तथा अपराधियों पर पैनी नजर रख कर वे अपराधों पर कारगर ढंग से नियंत्रण रख सकते हैं। उन्होंने बीट, गश्त और पिकेट के महत्व के बारे बताते हुये उन्हें बताया कि किस प्रकार बीट बुक में दर्ज सूचनाओं के माध्यम से वे अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगा सकते हैं। सर्दी का मौसम देखते हुये उन्होंने गश्त और पिकेट पर न केवल ध्यान देने बल्कि इनको बढाने की भी जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करना और उसकी समस्या का समाधान करना पुलिस का दायित्व ही नहीं धर्म भी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच बढिया तालमेल बिठा कर ही अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस दौरान एसओ नदीगांव रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, एसओ कैलिया प्रभुनाथ, दरोगा घनश्याम सिंह यादव, लालबहादुर, सुदीशकुमार, रामप्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave a comment