माधौगढ़ (उरई )। रामपुरा ऊमरी माधौगढ़ रोड पर जाजेपुरा मोड पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल ही गए जिनको 108एम्बुलेंस ने सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती करा दिया है।मंगलवार को धरमपुरा उबारी निवासी शोबरन पुत्र सीताराम 40 वर्ष तथा अजान पुत्र मुन्ना मोटरसाइकिल से माधौगढ़ जा रहे थे कि सामने से आरही मोटरसाइकिल की टक्कर से गिर पड़े जिसमें उक्त दोनों लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही 108 न० एम्बुलेंस द्वारा फस्ट एड करके सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment