उरई। नेत्र चिकित्सालय में गुरुवार को विशाल नेत्र शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 64 नेत्र रोगियों का पंजीकरण हुआ। बाद में इनमें से 36 का सफलता पूर्वक आपरेशन किया गया।
नेत्र चिकित्सालय में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत आज विशेष शिविर का आयोजन होने से भारी गहमा-गहमी रही। इस दौरान 36 नेत्र रोगियों को भर्ती करके उनका निःशुल्क आपरेशन करने के साथ-साथ उनके आहार की व्यवस्था भी सरकारी खर्चे पर की गई। इनमें आधा दर्जन नेत्र रोगियों का आपरेशन अति आधुनिक फेकों विधि से किया गया।
आपरेशर करने वाली टीम में डा. आरपी सिंह, डा. अशोक चंद्रा, नेत्र सहायक संजय कुमार और स्टाफ नर्स रानी पाठक, सर्वेश, वार्ड ब्वाय बलवीर और शेखर शामिल रहे।







Leave a comment