कालपी(उरई )। कोतवाली कालपी के परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में कालपी एवं कदौरा, आटा, चुर्खी थानों की अपराध समीक्षा बैठक हुई जिसमें  अपराधों के नियंत्रण करने पर बल दिया गया।

बैठक के प्रथम चरण में कदौरा थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एवं सब इंस्पेक्टरों की बैठक ली गई। कदौरा थाने में 22 मुकदमों की विवेचनाएं लंबित चल रही है। एएसपी ने बारी-बारी से सब इंस्पेक्टरों के पास मुकदमों की विवेचना की समीक्षा की। दूसरे चरण में कालपी कोतवाली के थानेदारों की मीटिंग आहूत की गई। कालपी कोतवाली में लंबित 42 मुकदमों के विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए एएसपी ने निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का गतिशीलता से निस्तारण करके अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी की जाए। शासकीय कार्यों में हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ तहसील दिवस एवं थाना समाधान दिवस के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। वही मुख्यमंत्री एवं शासन से संदर्भित प्रार्थना पत्रों के समाधान करने का जायजा लेते हुए उन्होंने ने मातहतों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाए। डिप्टी एसपी सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता, आटा एसओ आनंद कुमार सिंह, चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह तोमर उपनिरीक्षक, विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक,  बृज कुमार यादव, ज्ञान भारती चैकी इंचार्ज, विजय कुमार सिंह, मोहम्मद सलमान, जगत नारायण यादव, शीतला शरण मिश्रा, राजीवकांत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a comment