उरई। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं जनपद के समस्त मंडल अध्यक्षों की बैठक स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने की।
बैठक में बताया गया कि प्रत्येक मंडल में स्थानीय कार्य समिति की बैठक 15 दिसम्बर से बीस दिसम्बर तक होगी जिसके लिए मंडलवार प्रवासी मनोनीति किए गए है। भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल उरई, डकोर, महेबा, कोंच ग्रामीण, कोंच नगर में प्रवास करेगे और मंडल कार्य समिति की रचना करेगे। जालौन के जिला प्रभारी चंद्रभान राय इटौरा, कदौरा, कालपी, महेबा प्रवास करेगे। झांसी जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष आर्दिमन सिंह गुर्जर, एट, जालौन नगर और जालौन ग्रामीण में प्रवास करेगे। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को प्रत्येक मंडल व जिला स्तर पर पार्टी जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी। बैठक में प्रमुख से अवध शर्मा, ब्रजभूषण कुशवाहा, शैलेन्द्र पांडेय, किशोरीलाल राजपूत, भगवतीशरण शुक्ला, रविन्द्र सिंह हसनपुर, बीरेन्द्र निरंजन, रामजी राजपूत, गुरू प्रसाद शर्मा, समरजीत पाल, आलोक मिश्रा, इंद्रराज गुर्जर, अक्षय त्रिपाठी, अनीता वर्मा, अनीता सोलंकी, सुशील गुप्ता, शालिगराम बुंदेला, मंगल राजपूत, अमित पांडेय, अरूण गुप्ता, जगदीश पाल, अनिल याज्ञिक, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment