उरई। नगर पंचायत माधौगढ के प्राथमिक विद्यालय में हरिजन शब्द को हटाने की मांग जिलाधिकारी जालौन से की गई।

भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महासभा उत्तर प्रदेश के जिला संयोजक पंकज सहाय दोहरे तथा जगत नारायण, अनिल जाटव, नरेन्द्र प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह सेंगर, अरविदं पहारिया प्रभारी अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न निवारण एवं सशक्तीकरण केन्द्र जालौन, अजय गौतम, सुरेन्द्र विक्रम वेद, प्रेमनारायण अहिरवार, लखनलाल, कल्लन भाई आदि ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि नगर पंचायत माधौगढ के मोहल्ला गांधी नगर कुंवरपुरा रोड में स्थिति प्राथमिक विद्यालय का नाम असंवैधानिक शब्द हरिजन आज भी दर्ज है इस पर दस फरवरी 1982 में भी केन्द्र सरकार ने अपना आदेश सभी राज्य एवं केन्द्र शासित सरकारों को प्रेषित कर दिया था कि किसी भी प्राथमिक उच्च विद्यालय में इस शब्द का प्रयोग न किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर विगत 26 अक्टूबर 2017 को प्राथमिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के सभी शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए थे कि राज्य में सभी स्कूल जिनके नाम के साथ हरिजन या जातिसूचक शब्द सेनाम जुड़े है उन्हें तत्काल हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने इस शब्द पर आपत्ति व्यक्त करते हुए प्राथमिक विद्यालय के नाम से हरिजन शब्द को हटाने की मांग की है।

Leave a comment