कोंच-उरई । ग्राम कैथी में स्कूल के अध्यापक को गांव के ही एक शराबी ने उस वक्त बुरी तरह गालियां देनी शुरू कर दीं जब वह सरकारी योजना के जूते मोजे छात्र छात्राओं में वितरित कर रहा था। शिक्षक ने कोतवाली में इसकी शिकायत कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अखिलेश पुत्र परमाल निवासी पाठकपुरा उरई ने आज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि जब वह आज सुबह स्कूल के बच्चों को जूतों मोजों का वितरण कर रहा था तभी गांव का ओमप्रकाश पुत्र शिवराम वहां आया और अकारण ही भद्दी भद्दी गालियां देने लगा, जब उसे गालियां देने से मना किया गया तो वह हाथापाई पर आमादा हो गया जिससे जूता मोजा वितरण का कार्य प्रभावित हुआ। कोतवाल ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।







Leave a comment