उरई। डकोर कस्बे में बन रहे निर्माणाधीन सोलर प्लांट में गुरुवार को एक मजदूर युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। जानकारी पर पहंुचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उक्त कस्बे में बन रहे सोलर प्लांट में आज वहां काम करने वाले एक मजदूर का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतक मिक्सर मशीन का ओपरेटर बताया जा रहा है विगत मंगलवार की रात अचानक वह गायब हो गया अंदाजा लगाया जा रहा कि उसी दिन उसने आत्महत्या की है। आज जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुचे कोतवाल रामराजा शुक्ल ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त बलबीर राजपूत 22 वर्ष पुत्र कालिदास निवासी बस्ती रजपुरा थाना ओरछा जिला टीकमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक ने बिजली के तारो से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। हत्या के कारणों के बारे में पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी आंख में खराबी हो गयी थी जिसमे डॉक्टर ने उसको आपरेशन की बात कही थी। शायद इसी वजह से वह अवसाद में रहता था और आत्महत्या का कदम उठाया है हालाकि मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर ही कोई कार्यवाही होही क्योकि शव की स्थिति को देखकर मामला आत्महत्या का ही मालूम होता है।





Leave a comment