
कोंच-उरई । गुरुवार को सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में राष्टïरीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम जुझारपुरा में किया गया जिसमें गांव की मलिन बस्तियों में जाकर छात्र छात्राओं ने सफाई और बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सावित्री गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर की शुरुआत मां वीणापाणि की पूजा से हुई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाये। स्वयंसेवक सजल खरे ने इस दौरान कहा कि स्त्री और पुरुष में भेद करना आधुनिक और सभ्य समाज के माथे पर कलंक के समान है इसलिये हर माता पिता का दायित्व है कि कन्या भ्रूण हत्या जैसा पाप कतई न करें और बेटे बेटियों को समान रूप शिक्षित करें। बीएड के छात्र नरेन्द्रकुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आसपास का वातावरण साफ और स्वच्छ रखना चाहिये, इससे संक्रामक रोग पास भी नहीं फटकने पायेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुजप्रताप सिंह, लालसिंह कुशवाहा, आशाराम दोहरे, ब्रजेन्द्रसिंह, धर्मेन्द्र निरंजन, डॉ. सरताज खान, चंद्रप्रकाश रावत, संतोष रायकवार, दिनेशबाबू, पवन, धीरज, विवेकबाबू, राजकुमार, भूपसिंह, कल्लू आदि मौजूद रहे।







Leave a comment