कोंच-उरई । विकास खंड नदीगांव के ग्राम बसीठ के कोटेदार की हरकतों से ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ने उन्हें कई महीने से राशन सामग्री नहीं दी है। एसडीएम ने एआरओ को तत्काल मौके पर बुला कर समस्या देखने की हिदायत दी है।

ग्रामीणों अशोककुमार, सुखलाल, कल्यानसिंह, सुन्नू, ब्रजभानसिंह, गजराजसिंह, हरीदास, रोहित, अतरसिंह, हरीगोविंद, परमसुख, अवधनारायण, माखनसिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने एसडीएम सुरेश सोनी को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि ग्राम बसीठ का कोटेदार कैलाशसिंह पात्र गृहस्थी के पात्रों को विगत कई महीनों से राशन सामग्री नहीं दे रहा है। जब वे लोग उसके यहां सामग्री लेने पहुंचे तो उसने देने से साफ इंकार कर दिया और कई महीनों से उनके हिस्से का राशन हड़प रहा है और कालाबाजारी में ठिकाने लगा देता है। शिकायत पर एसडीएम ने तत्काल एआरओ अखिलेश कुमार को तलब कर मामला देखने के निर्देश दिये।

Leave a comment