कोंच-उरई । हर माह की 14वीं तिथि को मंडी समिति द्वारा ‘ई-नैम दिवस का आयोजन कर इसके प्रचार प्रसार को बढावा देने का प्रयास किया जाता है। आज इसका आयोजन ब्लॉक प्रमुख कोंच ऐंन्द्रकुमार सिंह निरंजन की अध्यक्षता में मंडी समिति के सभागार में किया गया। मंडी सभापति/ उपजिलाधिकारी कोंच सुरेश सोनी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ‘ई-नैमÓ यानी राष्टï्रीय कृषि बाजार योजना जो भारत सरकार द्वारा संचालित की गई है, का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बाजिब मूल्य दिलाना तो है ही, इस योजना का मकसद बाजार में प्रतिस्पर्धा को भी बढावा देना है जिससे किसान को उच्चतम मूल्य अपनी उपज का मिल सके।

मंडी में आयोजित ‘ई-नैम दिवस के बाबत मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने संक्षिप्त में बताते हुये कहा कि किसानों की आय बढाने एवं उनकी उपज का अधिकतम मूल्य उन्हें मिल सके, इस बात को ध्यान में रख कर इस योजना को संचालित किया गया है। इस योजना में प्रदेश की 100 मंडियों को शामिल किया गया है जिसमें ई-ऑक्शन के माध्यम से ई-ट्रेडिंग कराई जा रही है। ब्लॉक प्रमुख ऐंन्द्रकुमार निरंजन तथा किसान प्रतिनिधि भाकियू के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ सिमिरिया ने कहा कि सरकार की व्यवस्था ठीक हो सकती है लेकिन इसमें कुछ कमियां हैं जिन पर संज्ञान लिया जाना जरूरी है ताकि उनके बाबत शासन को अवगत कराया जा सके और उसमें अपेक्षित सुधार हो सके। सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्घ मिश्रा ने केन्द्र और प्रदेश की सरकारों की शान में कशीदे गढते हुये कहा कि दोनों सरकारें गांवों को सड़कों से जोडऩे की योजना पर काम कर रहीं हैं ताकि किसान और बाजार के बीच बेहतर तालमेल बन सके। इस दौरान गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, उपाध्यक्ष राममोहन रिछारिया, मैंथा गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय रावत, राजीव पटेल, मिथलेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, दिनेश खिल्ली, राजकुमार अग्रवाल, सब्जी फल एसोसियेशन के महामंत्री मोहम्मद इस्माइल, छविराज राम, रविकुमार, बलवानसिंह, अजीम, गुड्डू नगाइच सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बीच ई-टे्रडिंग का सबसे ज्यादा कारोबार करने बाले तीन व्यापारियों रामसेवक सोहाने, अजय गोयल, जयप्रकाश खिल्ली बाले को ‘ई-नैम श्री की उपाधि तथा एक कृषक घन्सोले निवासी देवगांव को ‘ई-नैम कृषकश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Leave a comment