
उरई। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आगरा यूपी क्रिकेट टीम में चयनित हुए जनपद जालौन के कोंच कस्बे के 8 खिलाडिय़ों ने भूटान में त्रिकोणीय श्रंखला में खेल कर नगर का गौरव बढाया। इस टीम ने भूटान के गैलफू शहर के मैदान में 20-20 मैच जीत कर खूब वाह -वाही लूटी ।
स्पोर्ट्स एशोसियेशन ऑफ इंडिया आगरा यूपी टीम से कोंच के 8 खिलाडी तीन मैचों की सीरीज में खेलने भूटान पहुँचे । पहला मैच सरपंग क्रिकेट एसोसियेशन भूटान तथा म्यांमार के बीच खेला गया जिसमें भूटान ने म्यांमार को हराकर मैच जीत लिया। इसके बाद यूपी आगरा की टीम ने भूटान को दो मैचों में हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया जिसमें पहले मैच में यूपी आगरा की टीम ने 5 विकेट खोकर 128 रन बनाये और भूटान की टीम को 87 रन पर ही ऑल आउट कर दिया। मैच में सुमित देव यादव 59 रन बनाकर मैन ऑफ दि मैच बने। भूटान की टीम के खिलाड़ी उड्डेन डोरजी ने सर्वश्रेष्ठ 36 रन बनाये। दूसरे मैच में सरपंग क्रिकेट एशोसियन ने पहले बैटिंग कर के 10 विकेट पर 144 रन बनाये तो आगरा यूपी टीम ने 17 ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें मैन ऑफ दि मैच अंकुश पटेल बने। इस दौरान कप्तान प्रशांत श्रीवास्तव, अभिजीत, सिद्धांत, प्रांजुल, आदर्श , हरीश, बैभव, ब्रजेंद्र आदि खिलाड़ी मौजूद रहे। वापस लौटने पर सभी खिलाडिय़ों का कोंच वासियों ने सम्मान करते हुये हुये कहा कि इन बेटों ने नगर का गौरव बढाया है।
हिन्दुस्थान समाचार/केपी सिंह।







Leave a comment