रामपुरा (उरई)। रामपुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पचोखरा निवासी देवेन्द्र पुत्र दीनानाथ, नरेश राठौर पुत्र परशुराम के साथ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पचोखरा निवासी देवेन्द्र व नरेश राठौर बाइक नम्बर यू. पी. 92 पी 9729 से सवार होकर निनावली जा रहे थे तभी निनावली पुल के पहले अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके सामने अपनी बाइक लगा दी और सिर पर तमंचा लगाकर बाइक छीन कर मारपीट कर डाली। पीडित लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को फोन पर दी।। उक्त घटना बीती रात आठ बजे की है।





Leave a comment