उरई। पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़े फेरबदल के तहत 16 दरोगाओं के तबादले कर कई चैकी इंचार्ज इधर से उधर कर दिये गये।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने आज स्थानीय निकायों के चुनावों के बाद दरोगाओं के तबादले की एक बड़ी सूची जारी की है। इसमें कई थानों की बागडोर संभाल चुके बृजनेश यादव को कोतवाली जालौन से एसएसआई कदौरा के रूप में स्थानांतरित किया गया है। सिरसाकलार थाने के उपनिरीक्षक अमर सिंह को कुठौंद थाना अतंर्गत दस्यु प्रभावित रही कंझारी चैकी की बागडोर सौंपी गई है। सदर कोतवाली की हाइवे चैकी के इंचार्ज हुकुम सिंह को फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया है। कंझारी चैकी के मौजूदा प्रभारी राजकुमार भारती सिरसाकलार थाने में पदस्थ किये गये हैं।

कोटरा थाने के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और कैलिया थाने के बारेलाल आजाद को माधौगढ़ थाने भेजा गया है। जबकि माधौगढ़ थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार का स्थानांतरण कोटरा के लिए किया गया है।

जिले में नई आमद कराने वाले दरोगाओं में दामोदर सिंह को कोतवाली की हाइवे चैकी का, राकेश कुमार सिंह को कोंच की खेड़ा चैकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि सुरेश कुमार को थाना कुठौंद, अनिल कुमार को कैलिया, परमेन्द्र सिंह को कोतवाली उरई, गणेश प्रसाद को एट, उमेश सिंह को कोतवाली जालौन और राजीवकांत को कोतवाली कालपी में पोस्ट किया गया है। खेड़ा के चैकी इंचार्ज अरविंद कुमार थाना एट में संबद्ध किये गये हैं।

 

 

 

Leave a comment