कोंच-उरई । कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी महिला दीक्षा पुत्री बादामसिंह की ससुराल मध्यप्रदेश के रमपुरा में है। विगत दिनों उसकी ससुराल के लोगों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया था और किसी तरह अपनी जान बचा कर महिला अपने मायके आ गई थी। उसने कोंच कोतवाली में दो दिन पूर्व अपने साथ घटी घटना को लेकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन उसे यहां भी न्याय नहीं मिल सका है। बीते उक्त महिला ने सीओ रुक्मिणी वर्मा के यहां भी शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा है और ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।





Leave a comment