कोंच-उरई । आज दोपहर कोतवाली पुलिस ने चांदनी रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मार कर 12 लिटर अबैध कच्ची शराब बरामद की है, साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरही चौकी इंचार्ज एसआई सुरेन्द्रकुमार सिंह ने कांस्टेबिल अवनीश, महिला सिपाही पुष्पा तथा कुसुम तिवारी के साथ चांदनी रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा और वहां अबैध रूप से रखी गई 12 लिटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से एक महिला पुष्पा पत्नी बबलू कबूतरा को गिरफ्तार किया है। बाद में महिला को मुचलके पर छोड़ दिया गया।





Leave a comment