जालौन-उरई । बाजार में खरीददारी कर रहे युवक की बाइक दुकान के बाहर से बाइक चोरों ने उड़ाई। पीड़ित वाहन स्वामी ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी ऋषि कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए अपनी बाइक से गांव से जालौन आया था। इलाहाबाद बैंक के पास एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर वह अंदर सामान लेने के लिए चला गया। जब वह सामान खरीदकर दुकान के बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक का कहीं पता नहीं चला। तो वहीं, पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरों की तलाश शुरू की।





Leave a comment