कोंच-उरई । पिछले दो दिनों से गहरे नाले में फंसी एक गाय को आज गोसेवा दल के सदस्यों ने अथक परिश्रम कर बाहर निकाल लिया और पशु चिकित्सक को ले जाकर उसका उपचार कराया।

यहां पिंडारी रोड पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पीछे गहरा नाला निकला है। दो दिन पूर्व एक गाय उस नाले में गिर कर फंस गई। बचाव के लिये गाय ने काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहने पर वह जोर जोर से रंभाने लगी। उसकी आवाज सुन कर स्कूल स्टाफ और छात्राओं ने जाकर उसे देखा और खाना खिलाया। स्कूल प्रशासन ने वन विभाग नगर पालिका को इसकी सूचना देकर गाय को निकलवाने का आग्रह किया लेकिन दोनों ओर से किसी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देख उन्होंने गोसेवा दल के सदस्यों को सूचित किया। गोसेवा दल के नवीन कुशवाहा, दीपक यादव, अनंतपाल सिंह, हरिओम याज्ञिक, सौरभ मिश्रा, राहुल राठौर, ऋषि झा, प्रदीप वैद, कृपाशंकर, श्यामकरन, स्कूल वार्डेन वंदना वर्मा, एकता सिंह आदि ने काफी मशक्कत के बाद उस गाय को बाहर निकाल लिया और पशु चिकित्सालय से कंपाउंडर सियाराम तिवारी को बुला कर उसका उपचार कराया।

Leave a comment