कोंच-उरई । लोकतंत्र सेनानियों की आवश्यक बैठक परसों 19 दिसंबर को उरई में आहूत की गई है। बैठक के एजेंडे में संगठन पर चर्चा तो होनी ही है, शासन द्वारा सेनानियों के लिये नये परिचय पत्र बनाने की योजना को लेकर भी यह बैठक अहम् मानी जा रही है।

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक राजाराम व्यास के हवाले से जिला महामंत्री पूरनलाल प्रजापति ने देते हुये बताया है कि लोकतंत्र सेनानियों की बैठक 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय उरई में संपन्न होगी जिसमें सेनानियों की समस्याओं पर विचार कर उनके निदान के प्रयास किये जायेंगे। इसके साथ ही वर्तमान सरकार द्वारा नये परिचय पत्र जारी करने के संबंध में दिये गये निर्देशों के तहत सभी आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजेन्द्र मयंक ने सभ्ज्ञी लोकतंत्र सेनानियों का आह्वïान किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में सहभागिता अवश्य करें और अपना ब्लाड ग्रुप, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड, फोटो सहित अन्य जरूरी कागजात लेकर आयें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों का सम्मेलन प्रस्तावित है।

 

Leave a comment