उरई।शहर के स्थानीय आर्य कन्या इंटर कालेज उरई की छात्र-छात्राओं ने रविवार को ठडेश्वरी मंदिर पर में स्थित हरदौल वाटिका में गांधी इंटर कालेज उरई के प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल, रामजी गुर्जर एवं समाजसेविका सुश्री डा. ममता स्वर्णकार के सान्निध्य में  पौधा रोपण किया ।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी दीपनिशा व उनके सहयोगी के रुप में शिक्षिका साधना चौबे , अलका सक्सेना एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी याज्ञिक मोहना बाथम मनीषा मेहर, कांती, प्रिया, शालिनी, आराधना, ममता, अंजली, सोनम, रेखा देवी, प्रियंका, रोशनी, ज्योति, सीता गुप्ता, शिवानी राक्यवार, रेनू, अंजनी, पूजा, छाया, सोनल पाल, रुकसार, प्रियंका, समता आदि छात्र-छात्रायें उपस्थित रही।

Leave a comment