कोंच-उरई । ब्राह्मïणों की यहां की सबसे बड़ी संस्था ब्राह्मïण महासभा के सहयोग से नगर विद्वत् परिषद् प्रति बर्ष जन कल्याणार्थ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करती है। पिछले कमोवेश तीन दशक से अनवरत जारी इन कार्यक्रमों को लेकर बीती देर शाम ब्राह्मïण महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें लिये गये निर्णय के अनुसार अबकी दफा यह कार्यक्रम 30 दिसंबर से प्रारंभ होंगे।

नगर विद्वत् परिषद् प्रति बर्ष व्यापक जन कल्याणार्थ शतचंडी, भागवत कथा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन विगत तीन दशक से करती आ रही है। इन आयोजनों को लेकर परिषद् की सोच है कि इससे क्षेत्र दैवीय आपदा, अकाल, दुर्भिक्ष आदि के प्रकोप से बचा रहेगा। इन अनुष्ठानों से ईश्वर प्रसन्न होकर क्षेत्र को खुशहाल करने हेतु अपनी कृपा करेंगे। हर बर्ष पौष माह में आयोजित होने बाले यह अनुष्ठान अबकी दफा 30 दिसंबर से होंगे। कल देर शाम गोखलेनगर स्थित ब्राह्मïण महासभा परिसर में भगवान परशुराम के सानिध्य में महासभा की बैठक अध्यक्ष देवीदयाल रावत की अध्यक्षता एवं महामंत्री अनुरुद्घ मिश्रा के संचालन में संपन्न हुई जिसमें उपस्थित विप्र बंधुओं ने आयोजन में तन मन धन से सहयोग करने की बात कही। शतचंडी एवं श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह आदि कार्यक्रम पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के प्रधान आचार्यत्व में संपन्न होंगे, शतचंडी के यजमान पं. रामस्वरूप रावत मैमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय रावत होंगे। इसके अलावा इस आयोजन में क्षेत्र के लगभग सभी कर्मकांडी ब्राह्मïण अपनी सहभागिता करेंगे। इस दौरान रमेश पटैरया, संजय रावत, प्रभुदयाल गौतम, सुशील दूरवार मिरकू, अखिलेश बबेले, दिनेश दुवे, देवेन्द्र मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, रवि दीक्षित, संतोष दुवे, राजेन्द्र शुक्ला, ज्योति शुक्ला, बिष्णुकांत दुवे, सुबोधकुमार शुक्ला, रामनरेश त्रिपाठी, ब्रजेन्द्र मिश्रा, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अरुणकुमार वाजपेयी, मनमोहन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a comment