कदौरा (उरई )। कदौरा थाने के ग्राम भेड़ी खुर्द में खेतों में पानी लगा रहे किसानों के साथ दबंग लोगों मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित किसान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की फिर भी उसकी कोई सुनवाई नहींहुयी।

मिली जानकारी के अनुसार कदौरा थाने के ग्राम भेड़ी खुर्द निवासी विघुर सिंह पुत्र मोहर सिंह ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुये बताया कि वह खेतों पर पानी लगा रहा था इसी दौरान गांव के दबंग आये और खेत में लगा पानी काट दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो दबंग ने मारपीट कर दी। पीडित के अनुसार उसने घटना की सूचना डायल 100 तो उसमें मौजूद सिपाही आरोपी के घर से वापस लौट आये। इसके बाद भी थाना पुलिस ने घटना को संज्ञान में नहींलिया है और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही की गयी।

Leave a comment