कोंच-उरई । बीती देर शाम उरई से अपने घर कोंच लौट रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। इस टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। उसने अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के अनिल विहारी कुशवाहा पुत्र सुल्तानसिंह निवासी गांधीनगर बीती देर शाम उरई से बाइक से कोंच आ रहा था तभी ग्राम पडऱी के पास सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उपचार के लिये सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया है। घायल की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a comment