जालौन-उरई। स्थानीय पुलिस ने गल्ला मंडी के पास जुए के एक फड़ पर कामयाब दबिश देकर नौ लोगों को रंगे हाथों ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत की बाजी लगाते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम बाबी, बल्ले, दीपक, पुष्पेंद्र, जीतू, राजा, जगदीश, नेक सिंह तथा लडडू सिंह बताये गये हैं। खाना तलाशी में इनके पास से पुलिस को 2450 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

 

 

 

Leave a comment