कोंच-उरई । अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसंबर पर मदरसा कादरिया गुलशने मुस्तफा के स्टाफ और छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर अल्पसंख्यकों को जागरूक किया। रैली में अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लिये बच्चे नारे लगा रहे थे।

मदरसा के प्रधानाध्यापक कारी मोहम्मद असलम रजा ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। आराजी लेन, भगतसिंह नगर, आजाद नगर होते हुये रैली पुन: मदरसा लौटी। रैली में मदरसे के बच्चे ‘पढें बेटियां, बढें बेटियांÓ, ‘शिक्षित बनो, अपने अधिकारों को पहचानोÓ, ‘पढेंगे लिखेंगे बनेंगे कामयाबÓ आदि नारे लिखे थे। प्रधानाध्यापक कारी असलम रजा ने कहा कि शिक्षित होकर ही अल्पसंख्यक अपने अधिकारों को पहचान सकते हैं। एक शिक्षित व्यक्ति ही देश और समाज की बेहतर ढंग से सेवा कर सकता है। उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार भरने की भी जरूरत पर बल देते हुये कहा कि यह काम शिक्षक और अभिभावक दोनों को मिल कर करना होगा। इस दौरान अशफाक गौरी ने रोजाना बच्चों से मदरसा आने और मां-बाप तथा शिक्षकों का सम्मान करने की बात कही। प्रबंधक नन्नू कुरैशी, खजांची, बाबू कुरैशी, नईम कुरैशी, शहजाद कुरैशी, कारी निसार अहमद, हुस्नारा बेगम, पूनमदेवी, इमरान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment