उरई। पत्नी के साथ बदसलूकी करना पति को मंहगा पड़ गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति को पकड़कर शांति भंग की धारा में उसका चालान कर दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्वालागंज निवासी सुनील कुमार गुप्ता को भ्रम था कि अभी भी पति परमेश्वर का राज चल रहा है। जिसकी वजह से वे पत्नी के साथ कुछ भी करने के लिए सर्वशक्तिमान हैं। लेकिन पत्नी ने उनके दर्प को उस समय चकनाचूर कर दिया जब सुनील ने उसकी पिटाई की तो वह कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने महिला उत्पीड़न का मामला देखते हुए फौरन उसके घर पहुंचकर बिना रियायत के सुनील कुमार को जा पकड़ा और उनका चालान कर एसडीएम अदालत में भेज दिया।






Leave a comment