जालौन-उरई। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी कड़ी में जेनब हिरा मदरसा में संगोष्ठी आयोजित हुई जिसकी सदारत इमरान अहमद ने की। इसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बखाना गया।

पुरानी हाट स्थित उक्त मदरसा में आयोजित संगोष्ठी में बताया गया कि अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और गरीब अल्पसंख्यक बेटियों के अभिभावकों को शादी अनुदान उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। साथ-साथ मदरसों में गुणवत्तापूर्ण और रोजगार परक तालीम के लिए भी मुहिम चलाई जा रही है। तांकि इस समुदाय की नई पीढ़ी का भविष्य संवर सके।

इस मौके पर मारूफ अली, शाहरुख, कसीम, आमिर, अहमद, संजीव प्रजापति, कौशलेंद्र विश्वकर्मा, अजमेरी, फारुख, रामनरेश, मो. उमर, साजिद खान, ज्ञानसिंह आदि भी मौजूद रहे।

Leave a comment