उरई । सिरसाकलार थाना क्षेत्र में रविवार को गैस एजेंसी के कैशियर से हुई 36 हजार रुपये की राहजनी के मामले में मुख्य आरोपी माने जा रहे प्रांशु सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

तरसौल बंबा के पास यह घटना शाम को उस समय हुई थी जब जखा स्थित गैस एजेंसी का लोडर वापस लौट रहा था तभी 4 बाइक सवारों ने रास्ता रोक कर ड्राइवर को नीचे खींचने की कोशिश में पीटा और गाड़ी के शीशे तोड़ दिये । इसी बीच कैशियर का बैग उन्होने छीन लिया जिसमें 36 हजार की रकम थी । हालांकि पुलिस ने वारदात मिनीमाइज़ करते हुए वारदात में शामिल 4 आरोपियों की संख्या तीन कर दी और रोड होल्डअप छिपाने के लिए 500 रुपए की रंगदारी के लिए मारपीट के मामले में वारदात की इतिश्री कर दी ।

Leave a comment