हमीरपुर। महोबा से राठ सड़क पर दिनदहाड़े मौरंग भरे ओवर लोड ट्रकों के कारवां बेरोकटोक गुजारे जा रहे हैं और इसमें एक प्रभावशाली केंद्रीय मंत्री के बेटे को उनका नाम लेकर बदनाम किया जा रहा है।
पूरे प्रदेश में योगी सरकार अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ लगातार गरज रही है। लेकिन धरातल पर जो हो रहा है वह समाजवादी पार्टी के शासनकाल से भी बुरा है। इसकी एक मिसाल चित्रकूट मंडल में देखी जा सकती है। इस मंडल में सवेरे से दोपहर तक मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों को तांता पनवाड़ी से राठ तक देखा जा सकता है। राठ से एक किलोमीटर पहले अदब के लिए मुख्य सड़क से उतर कर ये ट्रक कच्चे रास्ते से बाहर निकल जाते है। इनके गुजरने के समय पुलिस परिवहन और खनन विभाग के अधिकारी पता नही कहां अंर्तध्यान हो जाते हैं।
ऐसी कोताही वे अपनी जेबें गरम करने के लिए कर रहे हैं या किसी बिग-गन के लिहाज में मजबूरी में उनकों करना पड़ रहा है, यह तो प्रशासन ही जाने। लेकिन लोगों से पूंछा तो उन्होंने बताया कि हमीरपुर और महोबा के अधिकारियों ने यह अफवाह फैला रखी है कि ओवरलोडिंग पर रोकटोक न करने का इशारा उन्हें एक प्रभावशाली केंद्रीय मंत्री के बेटे के नाम पर दिया गया है। इसलिए वे लोग वेबस हैं। अगर इसमें सच्चाई नही है तो यह बात केंद्रीय मंत्री के बेटे के कानों में पहुंचनी चाहिए। तांकि वे इस मक्कारी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की खाल खींचकर उन्हें सबक सिखा सकें।





Leave a comment