उरई। आंगनवाड़ियों ने मानदेय वृद्धि और सेवा शर्तों में सुधार को लेकर जारी अपने आंदोलन को नई धार देने के लिए जेल भरो आंदोलन की हुंकार मंगलवार को भर डाली। इसे देखते हुए महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी के नेतृत्व में महिला पुलिस और होमगार्ड का दस्ता कलेक्ट्रेट में मुस्तैदी से स्थिति पर निगाह रखता हुआ मौजूद रहा।
आंदोलन के दौरान सभा करते हुए आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को नाम लेकर जमकर कोसा। प्रदेशीय संगठन मंत्री अनीसा खातून ने कहा कि योगी को महिलाओं की ताकत का अनुमान नही है। महिलाओं की हाय लगी तो उनका राजपाट छूट जायेगा और उन्हें फिर मंदिर में ही जाकर घंटा बचाना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष सत्यवती ने मुख्यमंत्री को हठधर्मी और अमानवीय करार दिया। उपाध्यक्ष ज्योति द्विवेदी ने कहा कि अगर योगी में हिम्मत हो तो वे आमने-सामने बहस कर लें कि आंगनवाड़ियों की मांग कहा से गलत है। रेखा अवस्थी, अशोक कुमारी, अरुणावती, विद्या विश्वकर्मा, आराधना, मोहिनी, रेशमा, यासमीन खातून, रानी गुप्ता, ऊषा बाथम, सुमित्रा, कृष्णा सरोज, माया गुप्ता, अर्चना, मीरा, उमाकांति, कमलेश आदि ने भी विचार प्रकट किये और अपने हक के लिए सरकार की ईंट से ईंट बजा देने का एलान किया।






Leave a comment