कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलैला में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को उसके पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने मिट्टी का तेल डाल कर फूंकने का प्रयास किया लेकिन महिला किसी तरह बच कर अपने मायके भाग गई। महिला ने पति सहित चार लोगों के विरुद्घ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी नीलम पुत्री राजेन्द्र ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुये कहा है कि उसके पति रवि पुत्र परशुराम, जेठ सुरेन्द्र, जेठानी पिंकी तथा सास रामरती निवासी ग्राम फुलैला उसे अक्सर दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करते रहते थे। गुजरे नबंवर माह में इन लोगों ने मिल कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर उसे जलाने का प्रयास किया था लेकिन किसी तरह वह बच गई और अपने मायके चली गई। पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्घ दफा 498 ए, 324 में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।






Leave a comment