उरई । जोल्हूपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  बेकाबू डम्फर की चपेट मे आकर बाइक  सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । खबर के अनुसार ग्राम गुरू का  इटौरा निवासी दीपू 26 वर्ष पुत्र राधाकृष्ण रात करीब 8-9 के बीच कालपी से वापिस अपने गांव जा रहा था। तभी जोल्हूपुर मोड़ हाईवे पर अनियंत्रित डम्फर की टक्कर से दीपू की मृत्यु हो गई। कालपी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Leave a comment