उरई। आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं का विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। शिविर के अंतिम दिन नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं से आत्म निर्भर बनने और मनोबल बुलंद रखने की अपील की। जिससे न कोई उनका शोषण कर पायेगा और न किसी की हिमाकत उनके साथ गलत बर्ताव कर पाने की होगी।

एक सप्ताह के शिविर में पहले दिन छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाल कर आसपास की मलिन बस्ती के लोगों को जागरूक किया। जिसके बाद एतिहासिक और पौराणिक महत्व की धरोहर रामकुंड में सफाई अभियान चलाया।

अगले दिन उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान विषय पर केंद्रित जागरूकता रैली निकाली। इसके लिए द्वार-द्वार जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और बेटी पढ़ाओं के संदेश को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी प्रभावी ढंग से सम्पे्रषित किया। 15 दिसम्बर को जनसंख्या शिक्षा पर प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी दीपनिशा ने जैविक खेती और उसके महत्व के बारे में बालिकाओं को अवगत कराया। अगले दिन शिक्षिका अबिदा खातून ने बेटियों की सुरक्षा और इस संदर्भ में व्यक्तिगत अनुभवों को छात्राओं के साथ साझा किया।

छठे दिन शिविर में गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल, शिक्षक नेता रामजी गुर्जर और प्रख्यात ब्लड डोनर डा. ममता स्वर्णकार छात्राओं के बीच पहुंची। इन अतिथियों ने हरदौल वाटिका में पौध रोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी दीपनिशा, शिक्षिका साधना चैबे, मनीषा शर्मा, शालिनी तिवारी, प्रिया प्रजापति, शिवानी रायक्यवार, छाया देवी, सीता आदि छात्राओं ने भी पौधे रोपे।

समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष रूप से सराहे गये। इस दौरान गांधी इंटर कालेज के शिक्षक मिथलेश त्रिवेदी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में सीता गुप्ता, प्रियंका शाक्यवार, ममता, मेहैर क्रांति, मनीषा, प्रिया, प्रियंका आरती वर्मा, समता, पूजा वर्मा, शिवानी, छाया परिहार, सोनल पाल, अंजनी प्रजापति, आस्था शुक्ला, ज्योति, अंजली अहिरवार, रेखा, रुकसार, शालिनी, रेनू, सोनम देवी, करिश्मा, लक्ष्मी याज्ञिक आदि रहीं।

 

Leave a comment