कोंच-उरई । कोंच इलाके के नागरिकों के लिये उत्तर प्रदेश शासन के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह ने नई सौगात कोंच से इलाहाबाद ‘संकल्प बस सेवा के रूप में दी है जिसका यहां की जनता ने पुरजोर स्वागत करते हुये उन्हें साधुवाद दिया है और उम्मीद की है कि कोंच के लोगों के लिये आगे भी परिवहन सुविधाओं का पिटारा हमेशा खुला रखेंगे ताकि यहां से आने जाने बाले यात्रियों को उम्दा यात्री सुविधायें मिलती रहें। यात्री सुविधाओं के लिये सतत् प्रयासरत रहने बाले यहां के अधिवक्ता सुनील लोहिया ने बताया है कि विधायक मूलचंद्र निरंजन की संस्तुति पर मिली यह सौगात प्रारंभ भी हो गई है, इस बस के शुरू होने से कुंभ मेला, संगम तीर्थ जाने बाले यात्रियों तथा उच्च न्यायालय जाने बाले वादकारियों को खासी सहूलियत मिलेगी।

गौरतलब है कि समाजसेवी एवं अधिवक्ता परिषद् के संयोजक सुनील लोहिया ने विधायक मूलचंद्र निरंजन से मिल कर यहां परिवहन सेवाओं की कड़ी को मजबूत दर मजबूत करते हुये कई रूटों पर बसों का परिचालन शुरू कराने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उन्होंने कोंच से इलाहाबाद जाने बाले यात्रियों के लिये सीधी बस सेवा प्रारंभ कराने की पहल की और प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के समक्ष अपनी बात विधायक के मार्फत रखी जिस पर गंभीरता से संज्ञान लेकर राज्यमंत्री ने ‘संकल्पÓ बस सेवा शुरू कराई है जिसका परिचालन भी कल से प्रारंभ हो गया है। लोहिया ने बताया है कि अन्य बसों की तुलना में इसका किराया भी दस फीसदी कम होगा। उरई डिपो की यह बस हमीरपुर-बांदा-कर्बी रूट से इलाहाबाद जायेगी। उरई डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव के अनुसार उक्त बस प्रतिदिन कोंच से सुबह आठ बजे इलाहाबाद के लिये प्रस्थान करेगी।

 

Leave a comment