
उरई। शीत लहरी बढ़ने से जनजीवन के लिए जानलेवा हालात पैदा होने लगे हैं। ऐसे में प्रशासन जिले भर में साधनहीन लोगों के शीत प्रकोप से बचाव के लिए मुस्तैद हो गया है।
इस कड़ी में नगर पालिका जालौन ने अपने कस्बे में कई स्थानों पर सार्वजनिक अलावा जलवाने की व्यवस्था कर दी है। उरई चैराहा, सरकारी हास्पिटल, झंडा चैराहा, बस स्टैण्ड, तकिया और तोपखान में मुख्य रूप से अलाव जलवाये गये। इन अलावों पर गरीबों और राहगीरों की भीड़ सर्दी से राहत के लिए उमड़ रही है। जिससे नगर पालिका के प्रयासों की सार्थकता पर मुहर नजर आ रही है।
उधर सोमवार की रात माधौगढ़ में उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास ने कस्बे में लाव-लश्कर के साथ रात में जगह-जगह निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किये। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को ही कंबल मिलने दिये जायेगें। क्योंकि कंबल वितरण की व्यवस्था सीमित है। उन्होंने साधन संपन्न लोगों से भी इस काम में आगे आने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।






Leave a comment