
उरई। रामपुरा थाने के गांव गोरा चिरइया में अचानक भड़की आग की चपेट में दो घर आ गये। जिनमें भारी नुकसान हुआ है।
लोगों की लापरवाही की वजह से सर्दी के इस मौसम में भी अग्निकांड की घटनाएं नही रुक पा रहीं। उक्त ग्राम में अज्ञात कारणों से रात में लगी आग में राजेश सलोनिया के घर में 15 हजार रुपये की नगदी, दो कुतंल गेंहूं और गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया जिससे राजेश का परिवार सड़क पर आ गया है और भुखमरी के कगार पर दिखाई दे रहा है।

आग की लपटें फैलकर ज्ञान सिंह पाल के बाड़े तक पहुंच गईं। जिससे उनकी हजारों रुपये कीमत की गाय बुरी तरह झुलस गई और कपड़ा व सामान भी जल गया। लोगों के मुताबिक रात में बच्चे बाहर अलाव ताप रहे थे। सम्भवतः इसी अलाव से उठी चिंगारी अग्निकांड का कारण बनी।






Leave a comment