उरई। लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश के अतरिक्त ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और लखनऊ की नव निर्वाचित मेयर ने जालौन कस्बे में संचालित एमएल कांवेट स्कूल को ऊर्जा संरक्षण के लिए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में एमएल कांवेंट स्कूल को दूसरा स्थान जबकि जिले में सर्वोच्च स्थान मिला है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की समिति की देखरेख में प्रत्येक जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं थीं।

स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ इस अवसर पर जालौन जिले के उक्त अधिकारियों को भी सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। विद्यालय की ओर से प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष और प्रधानाचार्य विनय चैहान ने लखनऊ पहुंचकर मंत्रियों के हाथों सम्मान ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने जिला निरीक्षण विभाग के समन्वय अनिल कुमार गुप्ता को इस सम्मान पर विशेष रूप से बधाई दी। क्योंकि जमीनी स्तर पर अभियान के संचालन के वे ही मुख्य कर्ताधर्ता थे।

Leave a comment