उरई। बाइक चोरों ने सोमवार की रात एक पत्रकार को भी कालपी में निशाना बना डाला।

सीएनएन हिन्दी संस्थान के पत्रकार नरेंद्र त्रिपाठी सोमवार को रात कालपी के मोहल्ला रामगंज स्थित अपने घर में लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से पहुंचे। उन्होंने अपनी हीरो होण्डा ग्लेमर बाइक नं. यूपी 92 के 9640 बाहर खड़ी कर दी और खुद भीतर घुस गये। अभी उनको कुछ ही पल बीते थे कि शायद पहले से घात लगाये बाइक चोर ने उनकी बाइक गायब कर दी। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर अपनी बाइक गायब देखी उनका दिल धक्क हो गया। पहले तसल्ली करने के लिए उन्होंने आसपास जाकर बाइक तलाशने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद उन्हें माथा ठोकते हुए डायल-100 को काल करनी पड़ी।

 

 

 

 

 

 

पुलिस जांच की अपनी कवायद पूरी करके दफा हो चुकी है। लेकिन बाइक का कोई पता नही लग पाया है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर असंतोष व्याप्त है।

 

Leave a comment