
कोंच-उरई । अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कहा कि अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। शासन की मंशा जनता को समस्याओं का त्वरित निदान कराने की है लेकिन कई अधिकारी इस आयोजन में आने वाली समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं रह कर कई कई दिनों तक समस्या लटकाये रखते हैं, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। अधिकारी इस आयोजन की विश्वसनीयता बनाये रखें और किसी भी समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय के अंदर करने में रुचि पैदा करें।
कोंच तहसील सभागार में माह का अंतिम संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम सुरेश सोनी की अध्यक्षता और सीओ रुक्मिणी वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 19 फरियादें आईं जिनमें 1 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। आज के संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने करते हुये अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिये। एसडीएम ने कहा कि कोई अधिकारी यह कह कर अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता है कि अमुक समस्या उसके कार्यक्षेत्र की नहीं है। उसे निर्धारित समय के भीतर अपनी प्रगति आख्या उपलब्ध करानी होगी। यदि समस्या उससे संबंधित नहीं है तो तत्काल उस पर अपनी रिपोर्ट लगा कर तहसील को लौटायें, न कि उसे लंबे समय तक लंबित लटकाये रखें। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह, एसडीओ लोनिवि बीएल गौतम, सीडीपीओ कोंच वंदना वर्मा, नदीगांव कपिलकुमार शर्मा, जेई विद्युत संजय, एसओ नदीगांव रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, एसओ कैलिया प्रभुनाथ, एसओ रेंढर अजयकुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नदीगांव विजयबहादुर सचान, मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा, एडीओ पंचायत नरेश दुवे सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।






Leave a comment