कोंच-उरई । बीती रात ग्राम पनयारा के शराब ठेके पर हुई कथित लूट का मामला पुलिस की छानबीन में प्रथम दृष्टï्य पूरी तरह निराधार बताया गया है। पुलिस की अगर मानें तो यह मामला मटर तुलाई का है। इस मामले में सेल्समैन ने पांच लोगों की नामजदगी करते हुये आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्घ तहरीर दी थी।
बीती रात्रि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा स्थित देसी शराब ठेके के सेल्समैन श्रीकांत पुत्र रामलला निवासी पनयारा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि लगभग दर्जन भर लोगों ने उसके ठेके से पांच शराब की पेटियां तथा गोलक से तीन हजार रुपये निकाल लिये हैं। कथित लूट को लेकर हलकान पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पूरा मामला ही सिरे से फर्जी निकला। कोतवाल संतोषकुमार सिंह ने बताया है कि पूरा मामला मटर तुलाई को लेकर हुआ है। चूंकि ठेका तुलाई स्थल के पास ही है और किसानों में आपस में कुछ विवाद हुआ जिसे लेकर सेल्समैन ने यह तहरीर दी है जो नितांत गलत है।






Leave a comment