
कोंच-उरई । भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुये कहा कि पार्टी का बूथ लेबिल का कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ है, जब कार्यकर्ता मेहनत करता है तभी पार्टी ऊंचे आयाम प्राप्त करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ता की है। आगामी 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलविहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन के रूप में मनाना है। यह बात उन्होंने यहां ग्राम भदेवरा में कोंच मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही।
मंगलवार को ग्राम भदेवरा में भाजपा कोंच मंडल कार्यसमिति की बैठक डॉ. रामकृष्ण निरंजन की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। उक्त बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देने के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक के हर चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके पार्टी को सफलता की नई इबारत लिखने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सबसे अहम् कड़ी बूथ लेबिल का कार्यकर्ता है इसलिये संगठन के दृष्टिïकोण से बूथ की मजबूती बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद एक बार फिर बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। एक कार्यकर्ता दो बूथों पर जाकर 25 दिसंबर को अटलजी का जन्मदिवस सुशासन के रूप में मनायेगा। संचालन मंडल महामंत्री सोनू पटेल ने किया। इस दौरान जिला मंत्री आलोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चमरसेना, विधानसभा विस्तारक शैलेन्द्रसिंह, मंडल अध्यक्ष दशरथ पटेल, विकास पटेल धनौरा, गुरुप्रसाद, धर्मेन्द्र दुवे, कमलेश गुप्ता, अजय नायक, आशुतोष लौना, दद्दू पटेल, प्रशांत पटेल, देवेन्द्र राठौर, कपिल खरे, अखिलेश निरंजन, मानू खाबरी, नरेश वर्मा, रामदूत शिवहरे, छोटू, अफसर आदि मौजूद रहे।






Leave a comment