उरई। जालौन के तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तीन दर्जन शिकायतें दाखिल हुई जिसमें से एक का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने सभी विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आईं शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा पर हो जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दास्त नही की जायेगी।
शिकायतों में पुलिस विभाग से संबंधित एक दर्जन, खंड विकास अधिकारी स्तर की तीन, पूर्ति विभाग की दो, नगर पालिका की एक, विद्युत विभाग की चार, राजस्व विभाग की 12 और समाज कल्याण और खंड शिक्षा विभाग की एक-एक शिकायतें शामिल रहीं।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र भदौरिया और नगर पालिका के प्रतिनिधि रविंद्र सलूजा भी मौजूद रहे।






Leave a comment