उरई। प्रदेश के उच्चा शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक विश्वविद्यालय में बाल गंगाधर तिलक की जयंती के उपलक्ष्य में उनके अमर वाक्य स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा विषय पर भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्तर पर 15 दिसम्बर को विज्ञान भवन के सेमिनार हाल में यह आयोजन हुआ। इसमें आधा सैंकड़ा छात्र वक्ताओं के बीच जनपद जालौन के निवासी और एलएलबी तृतीय सेमिस्टर के छात्र अभिषेक पाठक को निर्णायक मंडल ने टाप घोषित किया।
उनके साथ प्रतियोगिता में सौम्या वर्मा, प्रतीक्षा गुप्ता, पारस नगायच, विशाल शर्मा, जयंती करन वर्मा, स्फूर्ति मिश्रा, रितु दुबे, हिमानी अग्रवाल, भरत सिंह, धर्मेंद्र कमरिया, नमन कटारे, वासुदेव रखौल्या, प्रियंका, शीबा खातून, सीमा देवी, वर्षा, अंकिता, रजनीश, अभिनव तिवारी, अवंतिका, सागर वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, वेदांत पाण्डेय, समिधा भटट, लीशा गंगवानी, सुप्रिया मिश्रा, मो. अरबाज खान, श्रीप्रिया, सत्येंद्र चैधरी, निमिता सिंह, स्वाती खत्री, अनुज कुमार और अर्षदीप सिंह ने भी प्रतियोगिता में अपने विचार रखे।
इन प्रतियोगियों में से जहां अभिषेक पाठक को यूनिवर्सिटी टाप घोषित किया गया वहीं अर्षदीप सिंह को द्वितीय व शीबा खातून चरखारी को तृतीय स्थान मिला। सभी यूनिवर्सिटी के टापर जिनमें अभिषेक पाठक शामिल हैं। 29 व 30 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाले आयोजन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हाथों से सम्मानित किये जायेगें।

Leave a comment