उरई। मंगलवार को देर रात कालपी कोतवाली परिसर में स्थित शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुंदर कांड का पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव से हुआ। थानेदार, जवानों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी इसमें भाग लिया।
कालपी कोतवाली पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए धार्मिक कर्मकांडों का सहारा लेने से नही चूंक रही। इसके तहत मंगलवार की रात कोतवाली परिसर के शिव मंदिर में सुंदर कांड के पाठ के आयोजन की रूप रेखा क्रियान्वित की गई। सत्यम, शिवम, सुंदरम संकीर्तन मंडल के संचालक पं. सर्वेश शर्मा ने पहले विधिवत मंदिर में पूजा अर्चन कराया इसके बाद सुंदर कांड का पाठ शुरू हुआ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद मिश्रा, राजीव कांत, वीरेंद्र सिंह, जगत नारायण, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह राठौर, वार्ड सदस्य अरविंद यादव, अमर सिंह दीवान, मुहर्रिर कौशलेंद्र सिंह, कैलाश व नरेश, पूर्व प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील पटवा, पत्रकारों में राजू पाठक, हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश बाजपेयी, शरद खन्ना, ज्ञानेंद्र मिश्रा आयोजन में शामिल रहे। पूजा पाठ के माध्यम से क्षेत्र की प्रगति और जनजीवन की खुशहाली व सुख समृद्धि के लिए बजरंग वली से कामना की गई। समापन पर आरती तथा प्रसाद का वितरण भी हुआ।

Leave a comment