उरई। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बुधवार को कालपी कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता को निर्देशित किया कि जिन मुकदमों का निपटान अदालत में हो चुका है उनके माल मुकदमात का शीघ्र निस्तारण कराया जाये। उन्होंने कहा कि इसमें हीला हवाली की वजह से कोतवाली परिसर में खड़े तमाम वाहन कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं।
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने ट्रायल पर चल रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए भी कहा तांकि उनमें जल्द से जल्द फैसला आ सके। उन्होंने कहा कि विलंब से न्याय के कारण उसकी कोई सार्थकता नही रह जाती। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिसर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए भी मातहतों को निर्देशित किया।
इस मौके पर थानेदार अमर सिंह, मुहर्रिर कौशलेंद्र सिंह, नरेश सिंह भी प्रमुखता से मौजूद रहे। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक स्वाॅट टीम प्रभारी लाखन सिंह और उनके टीम के जवानों से रूबरू हुए। जिन मामलों की छानबीन स्वाॅट टीम द्वारा की जा रही है उनके बारे में व्यापक रूप से चर्चा की और मार्ग दर्शन भी दिया।

Leave a comment