उरई। महेवा के विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत ने अपने क्षेत्र के प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें जल निगम के अवर अभियंता कीर्ति आजाद व ब्लाक सर्वेयर रमन जी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य रूप से हैंडपंपों के रीबोर के बारे में चर्चा हुई। महेबा ब्लाक के लगभग 100 हैंडपंप रीबोर के लिए विचाराधीन हैं। बीडीओ ने प्रधानों को बताया कि आप लोगों को तत्काल ग्राम निधि से इनके रीबोर की व्यवस्था करनी होगी। इनका बजट मार्च में आयेगा तब आप लोगों को इसकी प्रतिपूर्ति उपलब्ध करा दी जायेगी।

Leave a comment