कोंच-उरई । निकाय चुनाव के बाद कांग्रेसियों का आभार जताने के लिये आज पार्टी और नव निर्वाचित पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा की ओर से कांग्रेस कार्यालय मियांगंज में सभा आहूत की गई। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन ने अपनी जीत के लिये सभी पार्टी जनों और निर्वाचित सभासदों के प्रति आभार जताते हुये कहा कि कांग्रेस उनका परिवार है और परिवार में जिस तरह से छोटों बड़ों के प्रति आदर या प्रेम भाव होता है, वही भाव पार्टी के हर सदस्य के प्रति रहेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नगर वासियों के सहयोग से वह पूरे नगर को आदर्श नगर बनाने का प्रयास करेंगी।

बुधवार को मियांगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आभार सभा का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षता पार्टी नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम ने की एवं बतौर मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा मौजूद रहीं। इस दौरान डॉ. सरिता वर्मा ने कहा कि यह कोंच की जनता का प्यार है कि उन्होंने उनको कोंच की सेवा का अवसर प्रदान किया। उनकी कोशिश रहेगी कि वे जनता के सहयोग से नगर का सर्वांगीण विकास कर सकें। उन्होंने यह भी साफ किया कि भले ही वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ी और जीती हों, लेकिन अब वे पूरे नगर की अध्यक्ष हैं और बिना किसी भेदभाव के नगर के एक एक कोने का विकास करने के लिये कृतसंकल्पित हैं। सभा को बुजुर्ग कांग्रेसी संतलाल अग्रवाल, सुरेश द्विवेदी डीहा, लालप्रताप सिंह, श्रीनारायण दीक्षित, रामकिशोर पुरोहित ललिया, प्रियाशरण नगाइच, प्रमोदकुमार शुक्ला, अनिल वैद, डॉ. एलआर श्रीवास्तव, अखिल वैद, अमित रावत, सभासद अनिल पटैरया, आजाद उद्दीन, नवलकिशोर जाटव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन ओमप्रकाश कौशिक ने किया। इस दौरान मोहम्मद अहमद, हाजी सेठ नसरुल्ला, दंगल यादव, समसुद्दीन, संतोष गर्ग, रवि विरगुवां, असद अहमद, ओमी कुशवाहा, नीतू विरगुवां, आकाश पांडे, विशाल अहमद, नवनीत गुप्ता लोहई, संजय अग्रवाल, रज्जन मिठया, कृष्णपाल, आनंद अग्रवाल, लकी अग्रवाल, रॉकी अग्रवाल, रसीद मास्टर, पुरुषोत्तम गौतम, अनीस राईन, डॉ. ब्रजमोहन राठौर, कन्हैया अग्रवाल, अजय बरार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment