उरई | भारतीय जनता पार्टी की नगर निकाय ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में उरई नगर पालिका परिषद से निर्वाचित सभासदों को सम्मानित किया है।

स्थानीय धर्मशाला में आयोजित निर्वाचित भाजपा सभासदों के सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि नगर के विकास में भाजपा से निर्वाचित सभासदों का योगदान प्रमुख रूप से रहेगा क्योंकि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब निकायों में भी बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी आपके मोहल्ले की जनता ने आप सभी के हाथों में सौंपी है। उन्होंने निर्वाचित सभी सभासदों से अपील की है कि वह अपने-अपने बार्ड में जहां पर भी विकास कार्य कराना आवश्यक हो वहां पर विकास कार्य कराकर जनता को सुविधायें मुहैया करायें। क्योंकि भाजपा का विश्वास सबका साथ, सबका विकास कराने में रहता है। वह बगैर किसी भेदभाव से आम लोगों के हित में काम करती है। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित अनेकों पार्टी नेता उपस्थित रहे।

Leave a comment