कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में बीती रात एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मृतका का विवाह आठ बर्ष पूर्व हुआ था और उसकी दो संतानें भी हैं। मृतका के मायके बालों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी पूजा (28) पत्नी शैलेन्द्र पटेल ने बीती रात अपने ही घर में उस वक्त साड़ी का फंदा कर छत के हुक से लटक गई जब उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। घर में केवल ससुर ही था। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचायतनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। आत्महत्या का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है लेकिन समझा जा रहा है कि गृहकलह आत्महत्या का कारण हो सकता है। मृतका का मायका नरी के पड़ोसी गांव भेंपता में है। पुलिस ने मायके बालों जो मौजूदा समय में आगरा में रहते हैं, को भी सूचित कर दिया है।






Leave a comment